Health

सर्दियों में गुड़ खाने के इतने सारे फायदे - चेहरे का निखार बढ़ाने में भी कारगर

नेचुरल मिठाई के नाम से पहचाना जाने वाला गु़ड़ न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी खज़ाने के जैसा है, सर्दियों में गुड़ पॉवर बूस्टर का काम करता है। गुड़ में शरीर को गर्माहट देने की शक्ति मौजूद होती है जिसकी वजह से इसे सर्दियों में खाने की राय दी जाती है। ये ह्यूमन बॉडी के तापमान को न सिर्फ रेगुलेट करता है बल्कि उसे डिटॉक्सिफाई भी करता है। 10 ग्राम गुड़ में 38 कैलोरी होती है। गुड़ का इस्तेमाल त्वचा को निखारने और कई परेशानियों में भी कारगर है। 

इन गुणों से भरा है गुड़ 

गुड में विटामिन -A और विटामिन -B, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम तत्व पाए जाते हैं। फास्फोरस की मात्रा अधिक रहती है। गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते है। ये शरीर को अंदर से साफ रखते है, जो त्वचा के ग्लो करने के लिए बहुत आवश्यक होता है शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में गुड़ सहायक होता है। गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्कर की जगह गुड़ पीना चाहिए, इससे सेहत और सुंदरता दोनों बनी रहती हैं।

 

गुड़ खाने के फायदे

पेट के लिए गुणकारी

आपको गैस या एसिडिटी है, तो गुड़ खाने से फायदा मिलेगा। वहीं, गुड़, सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाने से खट्टी डकारों से छुटकारा मिल जाता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा 

गुड़ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है। खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।

सर्दी-जुकाम में कारगर

गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर, इसे गुनगुना खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है। इससे आवाज भी काफी बेहतर हो जाती है।  

महिलाओं के लिए फायदेमंद

जिन महिलाओं या लड़कियों को पीरियड्स के दौरान पेट दर्द होता है, उनके लिए गुड़ काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई विटामिन और मिनरल्स होते है। गुड़ आपके पाचन को सही रखता है इसलिए पीरियड्स के दौरान गुड़ खाने से दर्द कम होता है और ये शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

हड्डियां रहेंगी मजबूत 

गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। यह दोनों तत्व हड्डियों को मजबूती देने में बेहद मददगार हैं। गुड़ के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

अस्थमा में फायदेमंद

अस्थमा के मरीज़ों को भी गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है और इसमें एंटी एलर्जिक गुणों के कारण इसका सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए काफी लाभकारी होता है।

झाइयों और दाग-धब्बों के लिए 

इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच गुड़ पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच टमाटर का रस, नींबू का रस और हल्दी की एक चुटकी मिक्स  कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट तक रहने दें। बाद में इसे सामान्य पानी से धो लें।

 


Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.