Health

10 स्पेशल हेल्थ टिप्स जो आपको कोई नहीं बताएगा, हेल्दी रहने के लिए जरूर जान ले |

1. सुबह आप आधे घंटे योग जरूर करें | योग और मेडिटेशन आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा | हालांकि अक्सर महिलाएं योग न करने का बहाना ढूंढ लेती है | हेल्दी रहने के लिए कोई भी बहाना न बनाये |  

2. कभी भी किसी दवा को ठंडे पानी से नहीं खाना चाहिए | दवाई हमेशा सादे पानी से ही खाये | सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पिए | गुनगुना पानी आपकी बॉडी में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है | 

 

3. जरूरत से ज्यादा खाना भी आपकी बॉडी को नुकसान पहुंचाता है | काम व हल्का खाना खाये, जिससे पेट भी सही रहेगा और मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्‍याएं भी कम होती है | 

4. मोबाइल फोन पर बात करते समय आपको हमेशा बाएं कान से बात करनी चाहिए यह आपकी हेल्‍थ के लिए बेहद जरूरी होता है। एक रिसर्च के अनुसार जब आप फोन पर बात करने के लिए दाएं कान का इस्तेमाल करते हैं तो इसके रेडिशन ब्रेन पर ज्यादा असर डालते है। दाईं तरफ का कान सीधे ब्रेन पर असर डालता है, इसलिए फोन पर बात करते वक्त दाएं कान का इस्तेमाल ना करें। 

5. आप हमेशा यह सोचे कि आपका आज कल से बेहतर है, इसे और अच्छा बनाने में जुट जाएं। सुबह उठकर अपने लिए एक रूटीन सेट करें और पूरा दिन उसी को पूरा करने में लगा दें।

6. सोने से 1 घंटे पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टीवी आदि से दूरी बना लें और कोई अच्छी सी किताब पढ़कर सोये |   

 

7.  हेल्‍दी रहने के लिए डाइजेशन का हेल्‍दी होना बेहद जरूरी होता है। डाइजेशन को सही रखने के लिए खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम चलें और उसके बाद ही बिस्तर पर सोने के लिए जाए।

8. खाने को हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाएं | खाना खाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे ठीक तरीके से चबाना है। अच्छी तरह चबा-चबाकर खाने से आप कम खाते हैं और आपका पेट भी जल्दी भर जाता है। 

9. आपको तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए। तांबे के बर्तन में पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। तांबे में बैक्टीरिया-नाशक गुण होते हैं, जो इंफेक्‍शन होने से बचाते है। 

10. सुबह 5:00 बजे के बाद बिल्कुल भी ना सोयें । सुबह जल्दी उठकर आप एक्‍स्‍ट्रा एनर्जी पा सकती हैं | जो दिनभर आपको एनर्जी से भरपूर बनाए रखता है, साथ ही खुशनुमा अहसास होता है और पॉजिटीविटी आती है। 
 

इन 10 स्‍पेशल हेल्‍थ टिप्‍स को अपनाने से आप लंबी उम्र तक हेल्‍दी और जवां रह सकती हैं।  

 


Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.