Beauty

सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये हेल्थ ब्यूटी टिप्स, हमेशा ग्लो करेगी स्किन

क्या आप सोने से पहले यह ब्यूटी टिप्स फॉलो करती हैं? अगर नहीं करती हैं तो अब से जरूर फॉलो करें, आपकी स्किन हमेशा करती रहेगी ग्लो। सोने से पहले कई लोग थकान के कारण अपनी स्किन के लिए कुछ नहीं कर पाते, पर अगर अपनी इस आदत को थोड़ा बदल लिया जाए तो बहुत कुछ फायदा हो सकता है।
 कुछ लेडीज़ दिनभर तो अपनी स्किन की देखभाल सही तरह से करती हैं पर रात के समय शारीरिक थकान के चलते उसे अनदेखा करके सो जाती हैं, पर क्या आप जानती है। कि रात के समय जब हम सो रहे होते है। तब भी हमारे शारीरिक अंग अपना काम सुचारू रूप से कर रहे होते हैं। जिससे आप सुबह उठकर अपने आप में फ्रेश सा महसूस कर सकें। स्किन की उचित देखभाल के लिए हमे कुछ चीजों को करने की काफी आवश्यकता होती है। जिससे आपकी स्किन सुंदर मुलायम और चमकदार बन सकती है। त्वचा की देखभाल के लिए रात को सोने से पहले कुछ टिप्स को फॉलो करना जरूरी होता है। 

 

पानी से चेहरे को धोना ना भूलें 
रात को सोने से पहले चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। स्किन की अशुद्धियों को दूर करने के लिए पानी काफी आवश्यक होता है। इसके लिए आप हमेशा रात को सोने से पहले ठंडे और साफ पानी से अपनी स्किन को साफ करके ही सोने के लिए जाएं।

 

हर्बल फेस मास्क का करें इस्तेमाल 
रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाए जाने वाला हर्बल फेस मास्क स्किन को स्वस्थ और पौषक रखने का सबसे शानदार तरीका है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन में खोए हुए पोषक तत्वों के अलावा नमी की भरपाई हो जाती है। जो आपकी स्किन के लिए हर प्रकार से उपयुक्त है। गर्मियों के दिनों में आप मुल्तानी, खीरे या चंदन का पाउडर लगा सकती हैं।

 

स्किन को मॉइस्चराइज करे 
शुष्क त्वचा में नमी वापस लाने के लिए आप ना सिर्फ फेस पर बल्कि पूरे शरीर पर क्रीम, लोशन या नारियल तेल का प्रयोग कर स्किन पर नमी ला सकती हैं। इसे लगाकर सोने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और समय से पहले हो रही झुर्रिया भी ठीक हो जाएंगी। 
 

 

बालों की करें मालिश 
स्किन के साथ-साथ आप रात को सोने से पहले बालों की भी मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी पूरे दिन की थकान मिट जाएगी और आप गहरी नींद सो पाएंगी। गहरी नींद सोने के कारण आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।


Get The Best Blog Stories into Your inbox!

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.